बीके शिवानी तीन जून को मंडी संबंधों में समरसता पर देंगी व्याख्यान
- DSS Admin
- Jun 01, 2026
मंडी, 01 जून (हि.स.)। विश्वविख्यात आध्यात्मिक मार्गप्रदर्शक परामर्शदाता एवं प्रेरक वक्ता बीके शिवानी आगामी तीन जून को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में अपना प्रबोधन देंगी। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित की जा रही आध्यात्मिक संध्या में मंडी जिला के विभिन्न अंचलों से हजारों की तादाद में लोग बीके शिवानी की भावपूर्ण वाणी का श्रवण करने के लिए मौजूद रहेंगे।
ब्रम्हाकुमारीज संस्था मंडी सेंटर की संचालक बीके शीला दीदी ने बताया कि तीन जून को सांय साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यकम से पूर्व पांच बजे से साढ़े पांच बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए बीके शीला दीदी ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रवेश निशुल्क किया गया। जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर मंडी शहर के अलावा, जोगिंद्रनगर, करसोग, बालीचौकी, पंडोह, सुंदरनगर, पधर, चुराग, भंगरोटू, तल्यायहड़, बगस्याड, रिवालसर, सरकाघाट, कोटली, चैलचौक और सलापड़ आदि स्थानों से हजारों लोग कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देंगे।
उन्होंने बताया कि ऑन लाइन पास दो जून को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम चार से आठ बजे तक पास लिए जा सकते हैं। उनहोंने बताया कि इस कार्यक्रम में बारह साल से अधिक आयु वर्ग के लोग भग ले सकेंगे। वहीं पर अपने साथ पानी की बोतल अवश्य लेते आएं और नो प्लास्टिक की दिशा में एक कदम बढ़ाएं।
उन्होंने बताया कि प्रजापिता ब्रम्हाकुमारीज विश्वविद्यालय में आत्मा की उन्नति की शिक्षा दी जाती है। इस समय दुनिया अशांति के दौर से गुजर रही है। वास्तव में सभी एक आत्मा है, हम शरीर को भेजन दे रहे हैं। लेकिन आतमा को भोजन नहीं दे पा रहे हैं। जिसकी वजह से आत्मा अशांत रहती है। आने वाले समय में मंडी में तीन दिन का राजयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिससे हमारे जीवन व संस्कारों में परिवर्तन आता है। उन्होंने कहा कि परेशानी के कारण ही बच्चे नशे की ओर मुड़ रहे हैं।
---------------

