श्रीश्रीमाधवदेव की आविर्भाव तिथि पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुवाहाटी, 01 जून (हि.स.) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के प्रिय शिष्य श्रीश्रीमाधवदेव की पावन आविर्भाव तिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन् करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि श्रीश्रीमाधवदेव ने भक्ति, मानवता और सामाजिक समरसता के अमृत संदेश के माध्यम से समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। उनके आदर्श, दर्शन और मूल्यबोध ने युगों-युगों तक समाज को आलोकित करेगा तथा लोगों को सद्भाव, करुणा और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगा।

डॉ. सरमा ने कहा कि महापुरुष श्रीश्रीमाधवदेव ने अपनी आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चिंतन के माध्यम से असम की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को समृद्ध बनाया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे उनके महान आदर्शों को जीवन में अपनाकर सामाजिक सौहार्द, पारस्परिक सम्मान और मानव कल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ें।

मुख्यमंत्री ने श्रीश्रीमाधवदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन असम को एक नए, समृद्ध, शांतिपूर्ण और एकजुट राज्य के निर्माण की दिशा में प्रेरित करता रहे।

------------

   

सम्बंधित खबर