बीएलओ ने मतदाता सूची से काटा नाम, मतदाताओं ने मनमानी पर किया प्रदर्शन
- DSS Admin
- May 20, 2026
बेतिया, 20 मई (हि.स.)। पश्चिम चंपारण जिेले के नौतन प्रखंड अन्तर्गत भगवानपुर पंचायत के वार्ड-01 में बीएलओ कृष्णा यादव द्वारा पंचायत के दर्जनों लोगों का नाम मतदाता सूची से काटने तथा गोपालगंज व डबरिया पंचायत के सैकड़ों लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने से नाराज लोगों ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच प्रदर्शन कर विरोध जताया।
मतदाता विरेन्द्र यादव, धुरेन्द्र यादव, गजेन्द्र यादव,लालबाबु यादव, सत्येन्द्र यादव, उपेन्द्र यादव,मुन्ना यादव, चंद्रिका यादव,सागर यादव, धर्मेंद्र यादव, शैलेन्द्र यादव आदि ने बताया कि बीएलओ कृष्णा यादव वर्तमान मुखिया के भाई हैं। जबकि वार्ड नंबर एक के कुछ मतदाता मुखिया पद पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। जिसको लेकर बीएलओ पंचायत के दर्जनों लोगों का नाम मतदाता सूची से काट दिया है। जिला गोपालगंज के सपाया ढाला, कुचायकोट व नौतन के डबरिया पंचायत में स्थाई रूप से बसे करीब तीन सौ लोगों का जाली नाम भगवानपुर पंचायत में जोड़ दिया है, ताकि बीएलओ अपने मुखिया भाई की फर्जी मतदाताओं से मदद कर सके।
ग्रामीणों ने बताया कि वे सभी लोग विगत विधानसभा में भी मतदान किये है। लेकिन इधर उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। जिसकी लिखित शिकायत साबूत के साथ बीडीओ व जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में दिया गया है। बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया का अगर इस दिशा में सुधार कर उनका नाम नहीं जोड़ा जाता है तो सभी पंचायत के लोग प्रखंड व जिला मुख्यालय का घेराव करने पर मजबूर हो जाएंगे।
इस संबंध में बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि उनका आवेदन व मतदाता सूची मिली है गलत मतदाताओं का नाम काटने व उनका नाम जोड़ने के लिए कारवाई किया जा रहा है।

