बलरामपुर : बोर्ड की 8 और 9 जुलाई से शुरू होंगी द्वितीय अवसर परीक्षाएं

बलरामपुर, 03 जुलाई (हि.स.)। आज शुक्रवार को जिला प्रशासन ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षाएं 8 और 9 जुलाई से जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होंगी। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 8 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक तथा हाईस्कूल द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 9 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक संचालित होंगी।

जिले में इन परीक्षाओं के लिए 22 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा के दौरान निगरानी, निरीक्षण और नकल रोकने के लिए अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव और नायब तहसीलदार रवि कुमार भोजवानी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर निरीक्षण दल भी गठित किए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे।

   

सम्बंधित खबर