बीएसएफ ने अमृतसर सेक्टर में 550 विद्यार्थियों के लिए लगाई हथियार प्रदर्शनी

weapon exhibition for students


अमृतसर, 18 मई । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 181वीं बटालियन ने अमृतसर सेक्टर के बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) कहानगढ़ में महंत कौशल दास डीएवी पब्लिक स्कूल, नेष्टा के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को हथियार प्रदर्शनी लगाई। सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक इस कार्यक्रम में कमांडेंट परमिंदर सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी गुरदीप संधू सहित अन्य अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

स्कूल के प्रिंसिपल गुरविंदर सिंह भाटी, शिक्षकगण और कुल 550 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रदर्शनी के दौरान बीएसएफ द्वारा उपयोग किए जाने वाले विभिन्न आधुनिक हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों को बीएसएफ के कार्य, अनुशासन और देश की सीमाओं की सुरक्षा में उसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर बीएसएफ पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।

कमांडेंट परमिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देशभक्ति, अनुशासन और जागरूकता का संदेश दिया तथा बीएसएफ में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में जानकारी दी।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा और उनमें देश सेवा तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया।

   

सम्बंधित खबर