चंडीगढ़ | प्रदेश सरकार ने 12 पुलिस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। डीएसपी एचएपी अम्बाला कप्तान सिंह को डीएसपी चरखी दादरी, डीएसपी एचएपी मधुबन नरेश कुमार को एसीपी सोनीपत, डीएसपी सिरसा संजीव कुमार को डीएसपी रेवाड़ी, एसीपी झज्जर दिनेश कुमार को एसीबी बहादुरगढ़ नियुक्त किया गया है। एसीपी सोनीपत राहुल देव को डीएसपी एसीबी, डीएसपी शाहबाद रामकुमार को एसीपी पंचकूला, डीएसपी एसटीएफ एसीपी पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार, डीएसपी चरखी दादरी निधि नैन को एसीपी सोनीपत, एसीपी फरीदाबाद संजीव कुमार को डीएसपी एचएपी अम्बाला सिटी, एसीपी बहादुरगढ़ अखिल कुमार को एसीपी झज्जर और एसीपी गुरुग्राम जितेंद्र को डीएसपी ईआरएसएस पंचकूला नियुक्त किया गया है।

