बची सिंह रावत की जयंती पर लगाया रक्तदान शिविर

हल्द्वानी, 10 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत की 75 वीं जयंती के मौके पर गुरुवार को भाजपा कार्यालय के पास बैंकट हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा कि उनके पिता उनके आदर्श है और उन्होंने पूरा जीवन संघर्ष में बिताया। वे हमेशा निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

   

सम्बंधित खबर