निर्दोष 14 गौ रक्षकों को सरकार रिहा करें,अन्यथा होगा उग्र आंदोलन: मनोज सोनी

अररिया 22 जून(हि.स.)।

गौ माता को बचाने वाले 14 गौ रक्षकों को उम्र कैद की सजा कहीं न कहीं हिंदू को कमजोर करने की प्रयास हो रही है।उक्त बातें फारबिसगंज महावीर चौक स्थित बजरंगबली के मंदिर में सोमवार को बैठक के दौरान बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कही।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश नर्मदा पुरम जिले की अदालत में जिस तरह से मुसलमान महिला जज के द्वारा गाय को तस्करों से बचाने वालों गौ रक्षकों को उम्र कैद की सजा सुनाई है,यह सजा नहीं बल्कि तमाम हिंदू समाज के गाल पर तमाचा है l उन्होंने कहा एक तरफ भाजपा हिंदुत्व की मजबूती एवं उत्थान की बात करती है,वहीं दूसरी और उनके सरकार में गाय माता को बचाने वाले 14 निर्दोष गौ रक्षकों को उम्र कैद की सजा मिल जाना, कहां तक उचित है।

सोनी ने कहा कि पूरे देश में गाय माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने एवं उनकी हत्या पर प्रतिबंध लगाने को लेकर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत मुहिम चलाई जा रही है। इसी बीच 2022 अगस्त सिवनी मालवा नर्मदा पुरम में घटित घटना में गौ तस्कर से गौ माता को बचाने वाले 14 लोगों को दोषी करार देते हुए मुसलमान महिला जज के द्वारा उम्र कैद की सजा सुनाई गई।यह कार्रवाई के पीछे हिंदू विरोधी विचारधारा दर्शा रही है l

सोनी ने कहा आज देश में सनातनी की सरकार है और गाय माता को बचाने वालों को जेल में जिंदगी भर के लिए रखा जा रहा है,जरा सोचिए जब सनातन विरोधी की सरकार रहेगी तो क्या होगा। उन्होंने कहा सरकार 14 गौ रक्षकों की उम्र कैद की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें अविलंब रिहा किया जाए,अन्यथा पूरे देश भर में उग्र आंदोलन होगी।

समस्त सनातनी समाज रोड पर उतरेंगे।मौके पर उपस्थित बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, संजीव रजक, अंकित गुप्ता, सुजीत कुमार सिंह,यशवंत शर्मा,चंदन कुमार, सुमित मेहता ,रुपेश यादव ,सत्यम कुमार झा,आरव गुप्ता, रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

   

सम्बंधित खबर