गंग्याल की वार्ड-56 में विकास कार्यों को गति देने पर जोर
- DSS Admin
- Jun 09, 2026
जम्मू,, 09 जून (हि.स.)।
भाजपा जम्मू-कश्मीर के महामंत्री एवं जम्मू के डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बिलावरिया ने कहा कि जम्मू शहर की वार्ड-56 गंग्याल में विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। बिलावरिया ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंग्याल को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य कर रहे हैं तथा जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है।
---------------

