एसएसबी ने प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ बाइक किया बरामद,तस्कर फरार
- DSS Admin
- Jul 03, 2026
अररिया 03 जुलाई(हि.स.)। बिहार में भारत-नेपाल सीमा के जोगबनी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56वीं वाहिनी की एफ समवाय की विशेष गश्ती टीम ने शुक्रवार को जोगबनी के नेताजी चौक के पास तस्करी का 89 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ बाइक को बरामद किया।
तस्कर प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप नेपाल ले जाने के फिराक में था,लेकिन एसएसबी की विशेष गश्ती टीम को देखकर तस्कर बाइक छोड़कर नेपाल सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर गया।एसएसबी ने यह कार्रवाई जोगबनी में सीमा स्तंभ संख्या 179/2 के नजदीक भारत की तरफ करीबन एक किलोमीटर की दूरी पर की। आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद जब्त कफ सिरप और बाइक को एसएसबी ने जोगबनी थाना के सुपुर्द कर दिया।

