लापता युवक मामले में कार्रवाई, ईश्वर गुप्ता सेतु से तृणमूल नेता वैद्यनाथ साहा गिरफ्तार

हुगली, 18 मई (हि. स.)। जिले के बांसबेड़िया के चर्चित तृणमूल नेता वैद्यनाथ साहा को सोमवार को ईश्वर गुप्ता सेतु के टोल प्लाजा के पास से मगरा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बांसबेड़िया निवासी लक्ष्मण चौधरी 21 अगस्त 2025 से लापता हैं। उनके परिवार की ओर से मगरा थाने में कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के तीन युवकों —शिबनाथ साव, अम्लान और विजय को पहले ही गिरफ्तार किया था।

बताया गया है कि सरकार बदलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि वैद्यनाथ साहा दो चार पहिया वाहनों से कल्याणी से बांसबेड़िया की ओर आ रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस ईश्वर गुप्त सेतु के टोल प्लाजा के पास पहुंची और वाहनों को रोककर वैद्यनाथ साहा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मगरा थाने लाया गया। बाद में मगरा ग्रामीण अस्पताल में उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर उन्हें चुंचुड़ा अदालत भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

---------------

   

सम्बंधित खबर