बाढ़ पीड़ितों की समुचित व्यवस्था करने में सरकार पूरी तरह विफल: चक्रपाणि

भागलपुर, 23 सितंबर (हि.स.)। बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा राहत शिविर, सामुदायिक किचन एवं मेडिकल कैंप सहित आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण आमजनों का जीवन अस्त व्यस्त है। बाढ़ पीड़ितों को खाने पीने का सामान नहीं मिल रहा है।

बाढ़ पीड़ितों के बीच सुखा राशन एवं पॉलीथिन वितरण किया जाए। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज, नाथनगर, सबौर, रंगरा, पीरपैंती, कहलगांव, इस्माइलपुर, नवगछिया, नारायणपुर प्रखंड बाढ़ प्रभावित है। बाढ़ के कारण कुछ प्रखंड में कटाव से प्रभावित व्यक्ति को पुनर्वास की व्यवस्था किया जाए।

भागलपुर जिला को बाढ़ग्रस्त घोषित किया जाए। बाढ़ के कारण किसानों का फसल बर्बाद हो गया है। मवेशी को चारा नहीं मिल रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग से बाढ़ पीड़ित परिजन को 6000 प्रति परिवार दिया जाए। जिसका मकान क्षतिग्रस्त हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाए। बर्बाद हुए फसल कि आकलन कर किसानों को मुआवजा दिया जाए। सभी पंचायत में स्वास्थ्य कैंप लगाया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

   

सम्बंधित खबर