गुवाहाटी से लापता चार छात्राओं को पुलिस ने हावड़ा से किया बरामद

गुवाहाटी, 03 जून (हि.स.)। गुवाहाटी से लापता हुई चार नाबालिग छात्राओं को बशिष्ठ पुलिस ने सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। सभी छात्राओं को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

जानकारी के अनुसार, कक्षा छह और सात में पढ़ने वाली 11-12 वर्ष आयु की चार छात्राएं सोमवार को स्कूल जाते समय लापता हो गई थीं। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बन गया था और पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की।

बशिष्ठ पुलिस की त्वरित कार्रवाई और समन्वित प्रयासों के चलते छात्राओं का पता लगाकर उन्हें हावड़ा से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद सभी छात्राओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि छात्राएं किन परिस्थितियों में वहां पहुंचीं तथा घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

------------

   

सम्बंधित खबर