2017 से पहले विकास, जाति, धर्म व एक विशेष क्षेत्र तक ही सीमित था उत्तर प्रदेश : संदीप सिंह

प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने योगी सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई

मथुरा, 25 मार्च(हि.स.)। योगी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में मंगलवार दोपहर प्रभारी मंत्री एवं मुख्य अतिथि प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए पूर्व सरकारों को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विकसित भारत की परिकल्पना को जनसंख्या के लिहाज से सबसे बड़ा प्रदेश उप्र बडी जिम्मेदारी से आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन सरकार की वजह से अब चहुंओर विकास नजर आ रहा है। पूर्व सरकारों पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि पहले उ.प्र. अराजकता के नाम से जाना जाता था लेकिन 2017 के बाद से उ.प्र. शांत और सुव्यवस्थित माना जाता है। पहले उद्योगपति यहां उद्योग लगाने से डरते थे लेकिन अब यहां उद्योगों की भरमार हो रही है। पहले सड़कें टूटी-फूटी थी जब टूटी सड़क दिखती थी लोग कहते थे उ.प्र. आ गए लेकिन अब यहां चमचमाती सडकों का जाल है। 2017 से पहले विकास, जाति, धर्म व एक विशेष क्षेत्र तक ही सीमित था। योगी की सरकार में विकास हर जगह हो रहा है यहां न जाति देखी जाती है न ही धर्म। आज डीवीटी के माध्यम से किसानों को धनराशि सीधे उनके खाते में जा रही है। योगी सरकार ने महिलाओं के हित में कई कार्य किये, पिछले 8 वर्ष में तीन बटालियन महिला पीएसी की बनाई है। बेसिक शिक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले परीषदीय स्कूलों की हालत खस्ता थीं, कमरों की छतें टपकती थी। शिक्षकों की कमी थी जिसे व्यवस्थित तरीके से सुधारा गया साथ ही हजारों शिक्षकों की भर्ती की गई है। विकास की दौड में बृज को प्राथमिकता के साथ लिया गया। प्रभु श्रीकृष्ण की नगरी में जैसी सुविधाएं होनी चाहिए वह उपलब्ध कराई जा रही है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रशासन के पदाधिकारियों सहित विधायक राजेश चौधरी, मेघश्याम, एमएलसी योगेश नौहवार, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष राजू यादवसंजय शर्मा कुंज बिहारी चतुर्वेदी श्याम शर्मा विजय शर्मा नीरज शर्मा“ नट्टू“अंकुर गुर्जर अमन ठाकुर नरेंद्र गौतम एवं मंडल अध्यक्ष सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/महेश

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

   

सम्बंधित खबर