भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता एवं त्याग का स्वरूप माना गया : अपर मंडल रेल प्रबंधक

मुरादाबाद, 11 मार्च (हि.स.)। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) पारितोष गौतम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनको सम्मान देना है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता और त्याग का स्वरूप माना गया है। हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है, जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है।

अन्य अधिकारियों ने उपस्थित महिला कर्मचारियों को निडर होकर पूर्ण ईमानदारी के साथ अपने कार्य स्थल पर रेल कार्य को निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का आवाहन किया। अंत में मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव तेवतिया ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। सेमिनार में सहायक कार्मिक अधिकारी डॉ लवली ज्ञान, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) एसपी तिवारी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अजय सोयल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट ऋचा शर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/पीएम अंजू सिंह आदि ने सम्बोधित किया। संचालन दीक्षा लखेड़ा लिपिक कार्मिक शाखा ने किया। सेमिनार में महिला अधिकारी एवं रेलवे सुरक्षा बल सहित अनेक संख्या में सभी विभागों की महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं I

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

   

सम्बंधित खबर