भूपेन्द्र चौधरी ने चन्द्रशेखर की माता के निधन पर जताया शोक
- Admin Admin
- Nov 16, 2024

लखनऊ, 16 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना के प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर की माता जयंती देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन