बिहार के 19 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट, 19 जिलों में उमस भरी गर्मी
- DSS Admin
- Jun 23, 2026
पटना, 23 जून (हि.स.)। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को मौसम का मिजाज मिला-जुला असर रहेगा। आज राज्य के 19 जिलों में बादल छाए रहेंगे। जबकि पटना समेत बाकी 19 जिलों के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर - पूर्व बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर के पूर्वानुमान के अनुसार इन क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। आईएमडी ने लोगों को वज्रपात के खतरों से आगाह करते हुए खुले में न जाने की सलाह दी है।
पटना की बात करें तो मंगलवार को दिनभर आसमान में हल्के बादल दिखेंगे, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है।हवा में नमी का स्तर ऊंचा होने की वजह से लोगों को सामान्य से कहीं अधिक गर्मी का अहसास होगा।राजधानी का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
---------------

