फागोत्सव में सीएम भजनलाल शर्मा से मिले बीकानेर के भाजपा नेता
- Admin Admin
- Mar 17, 2025

बीकानेर, 17 मार्च (हि.स.)। बीकानेर के भाजपा नेताओं ने होली के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। जयपुर में आयोजित फागोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया था। इस दौरान उन्होंने बीकानेर शहर के बारे में जानकारी भी ली।
भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ और देहात अध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इनके साथ भाजपा नेता जतिन सहल भी रहे। इस दौरान सहल ने भगवान की प्रतिमा मुख्यमंत्री को भेंट की। जिसे उन्होंने माथे पर लगाकर स्वीकार किया। शर्मा ने बीकानेर के लिए बजट में की गई घोषणाओं के बारे में पूछा तो सहल ने कहा कि ओवरब्रिज, अंडरब्रिज सहित सभी घोषणाओं से बीकानेर की जनता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में भी जोश है।
भाजपा प्रवक्ता मनीष सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास पर फागोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के साथ भाजपा नेताओं ने मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। छाजेड़ के जिलाध्यक्ष बनने के बाद ये पहली शिष्टाचार भेंट रही। छाजेड़ ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया आज की इस मुलाकात में भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, अनिल शुक्ला, भारती अरोड़ा, अनु सुथार, इंद्रा व्यास उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव