अररिया 17 मई(हि.स.)।अररिया राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के समीप स्थित एचपी पेट्रोल पंप के बगल में संचालित नशा मुक्ति केंद्र में सोबर लाइफ फाउंडेशन एवं टीम सेवक बंधु के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में दर्जनों युवकों ने जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया।नर सेवा नारायण सेवा, रक्तदान जीवनदान नाम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व सोबर लाइफ फाउंडेशन के निदेशक रूपेश चौधरी एवं टीम सेवक बंधु के अध्यक्ष नीरज भगत ने किया। वहीं टीम सेवक बंधु के सचिव निशांत झा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।मौके पर राहुल शांडिल्य, राहुल यादव, सोनू शाह, प्रवीण शाह, दिलीप झा, पुष्कर झा, सुजीत गुप्ता, तपेश साह एवं सरपंच सरजी लाल सदा सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने भी शामिल होकर आयोजन समिति के सदस्यों एवं रक्तदान करने वाले वीरों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है।उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

