बिलावर थाना अंतर्गत जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष

बिलावर थाना अंतर्गत के पड़ते  बनहोड क्षेत्र में जमीन को लेकर हुई कहा सुनी इतनी ज्यादा  बढ़ गई  कि  मामला खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। जिसके चलते  पूरन चंद्र पुत्र नाथ राम द्वारा शिवकुमार पुत्र बाजीरू पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया  हमले में शिवकुमार  बुरी तरह घायल हो गए । जिन्हें लहूलुहान हालत में  स्वजनों द्वारा  बिलावर  उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देखकर उनकी गंभीर हालत के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया ।

लेकिन वहां भी उनकी हालत स्थिर न होने के कारण  जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया । वहीं पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि हमलावर  पूरन चंद पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है इस बारे में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जाहिर मुश्ताक का कहना है कि पुलिस हमलावर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है और पुलिस उसे जल्द पकड़ लेगी। शिवकुमार जो इस मामले में बुरी तरह से घायल है वह शिक्षा विभाग से रिटायर हैं और हमलावर पुराण चंद ग्रीफ से रिटायर है

   

सम्बंधित खबर