पानीपत में रेलवे ट्रैक पर मिला सोनीपत की युवती का शव

थाना राजकीय रेलवे पुलिस फाइल फोटो


पानीपत, 01 जुलाई । पानीपत में टीडीआई पुल के पास बुधवार काे रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव पड़ा मिला। मृतका की पहचान उसके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार राहगीरों ने टीडीआई पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक लड़की का शव पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से पहचान पत्र मिला। जिसके आधार पर युवती की पहचान आरती निवासी जिला सोनीपत के रूप में हुई। शिनाख्त होने के तुरंत बाद पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क कर उन्हें इस हादसे की जानकारी दी। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया और रोते-बिलखते परिजन पानीपत के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर