गुवाहाटी, 01 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी चिकित्सकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अपने जीवन की परवाह किए बिना मानव जीवन की रक्षा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते हैं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि एक स्वस्थ देश और सशक्त राष्ट्र की नींव चिकित्सक ही होते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति उनकी निःस्वार्थ सेवा और समर्पण अतुलनीय है।
डॉ. सरमा ने कहा कि जनसेवा के हित में चिकित्सकों का समर्थन और सहयोग करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चिकित्सा समुदाय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सेवा भावना की कामना की।
------------

