आरएस पुरा के सीमावर्ती किसानों ने भूमि अधिग्रहण पर चिंता जताई
- DSS Admin
- Jun 07, 2026
जम्मू,, 07 जून (हि.स.)।
आरएस पुरा सेक्टर के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सुचेतगढ़, कोरटाना खुर्द और फलोरा गांवों के किसानों ने बांध निर्माण के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण किए जाने पर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी आजीविका का मुख्य साधन खेती योग्य जमीन है और यदि यह भूमि परियोजना के लिए ली जाती है तो उन्हें रोज़गार और जीविकोपार्जन से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
किसानों ने कहा कि वे विकास कार्यों और बांध निर्माण के विरोध में नहीं हैं लेकिन सरकार को प्रभावित किसानों के साथ न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि भूमि अधिग्रहण से पहले उचित मुआवजा दिया जाए और जिन किसानों की जमीन ली जा रही है उन्हें वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाए।
ग्रामीणों ने सरकार से उनकी चिंताओं को गंभीरता से लेने की अपील की है।
---------------

