गोवंश तस्करी का प्रयास विफल, 06 गोवंश बचाए गए, 02 आरोपी गिरफ्तार

उधमपुर , 29 मई (हि.स.)। पुलिस स्टेशन चेनानी की पुलिस टीम ने अपने एसएचओ के नेतृत्व में एक गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है, जिसमें 06 गोवंश बचाए गए, जिन्हें बिना किसी वैध अनुमति के एक वाहन (जेके19ए-1584) में कश्मीर घाटी की ओर ले जाया जा रहा था।

वाहन के चालक तालाब पुत्र सैफ अली निवासी आर.एस. पुरा जम्मू और उसके सहयोगी रिजवान पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी मीरान साहिब जम्मू को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

सभी गोवंश बचा लिए गए और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस संबंध में, पुलिस स्टेशन चेनानी में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला एफआईआर संख्या 59/2025 दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

   

सम्बंधित खबर