बेतिया, 30 जून (हि.स.)। बेतिया नगर के कालीबाग धाम मंदिर स्थित पोखर से मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैली गई। कालीबाग धाम मंदिर मे अहले सुबह पूजा अर्चना करने स्थानीय दर्शनाभिलाषी पहुँचे तो पोखर मे एक युवक का शव तैरता दिखा। लोगो ने इसकी सूचना कालीबाग थाना को दी।
शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई। शव देखने के लिए लोगो की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकाला।
पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शव की पहचान नही हो सकी।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया।
कालीबाग थानाध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया की कालीबाग मंदिर परिसर स्थित पोखर से अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। उन्होंने बताया की पुलिस के द्वारा सीसीटीवी के फुटेज का अवलोकन किया गया। जिसमे सोमवार को युवक प्रवेश करते दिखा है। सीसीटीवी में दिखा कि युवक साईकिल को मंदिर परिसर खड़ा कर दिया। शर्ट को बदन में न पहनकर कर कमर मे बांधा था। पोखर के चारो तरफ लगे लोहे की ग्रिल लगी हुई है। उस ग्रिल के उपर चढ़ कर पोखर के सीढी पर चला जाता है। सीढी से युवक ने पोखर में छलांग लगा दिया।
उन्होंने बताया की एफएसएल टीम को बुलाया गया है। सूचना पर पहुंची एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना संबंधित सारी तथ्यों की जानकारी लेकर साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस प्रशासन द्वारा खगाले जा रहे हैं।

