नवादा के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, 25 लाख की संपत्ति जलकर राख
- DSS Admin
- Jun 10, 2026
नवादा, 10 जून (हि.स.)।नवादा के स्टेशन रोड स्थित शुभम इलेक्ट्रॉनिक्स की शोरूम में बुधवार को लगी आग में लगभग 25 लाख रूपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई।
अग्निशमन की 8 दमकल गाड़ी आग बुझाने में लगी थी । 12 बजे तक आग पर काबू बनही पाया जा सका था। प्रतिष्ठा के मालिक मंटू कुमार बरनवाल ने बताया कि 10:00 बजे के करीब पड़ोसियों ने उन्हें सूचित किया कि दुकान से धुँआ निकल रहा है। जब दुकान के पास पहुंचे तो आग की लपटें निकल रही थी ।
इसकी सूचना शीघ्र पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों तथा अग्नि शमन सेवा के अधिकारियों को दी गई । कुछ ही देर बाद अग्निशमन विभाग के आठ अग्निशमन वाहन पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। लेकिन आंख पर काबू नहीं पाया जा सका है।
प्रतिष्ठान मलिक का यह भी कहना है कि टीवी ,फ्रिज, कूलर, एयर कंडीशनर सहित हर तरह की इलेक्ट्रॉनिक सामान उनके दुकान में रखी थी।जिसे बिक्री की जाती। वह जलकर राख हो गई ।उन्होंने कहा कि 25 लख रुपए मूल्य से भी अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है ।
आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है ।आग बुझाने के बाद ही आग लगने के कारणों का सही तरीके से पता लगाया जा सकेगा। नवादा के सदर एसडीओ अमित अनुराग ने कहा है कि प्रशासनिक स्तर पर आग बुझाने की व्यापक तैयारियां की गई है ।
आग पर काबू पाए जाने के साथही उसके कारणों का पता लगाकर पीड़ितों को सहायता पहुंचाई जाएगी। पीड़ित के परिजनों को यह भी शंका है कि किसी ने दुश्मनी से आग लगा दिए ।लेकिन पुलिस सभी कारणों पर ध्यान रखकर जांच कर रही है।
आग इतनी भयावह थी कि आसपास के घरों से लोग बाहर निकल गए थे ।अग्निशमन विभाग ने अथक प्रयास से आसपास के घरों में आग फैलने से बचा लिया है।
---------------

