गुवाहाटी, 15 जून (हि.स.)। असम में बस यात्रियों को जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है। सदौ असम मोटर परिवहन संस्था द्वारा बस किराये में 70 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय लिए जाने की खबर के बाद आम लोगों में चिंता बढ़ गई है।
प्रस्तावित संशोधन के अनुसार अब बस में चढ़ते ही न्यूनतम् किराया 20 रुपये देना पड़ सकता है। किराये में संभावित भारी बढ़ोतरी से रोजाना बसों में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
इस निर्णय के बाद विशेष रूप से निचले असम के लोगों ने नाराजगी और चिंता व्यक्त की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एकमुश्त 70 प्रतिशत किराया वृद्धि से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और दैनिक खर्चों का संतुलन बिगड़ जाएगा।
यात्रियों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से किराया वृद्धि के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

