दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर जाम लगाने में 70 अज्ञात महिला पुरुष समेत 95 पर प्राथमिकी दर्ज

मुरादाबाद, 12 जून (हि.स.)। मुरादाबाद जिले के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर धोबियों वाली मिलक के पास दो दिन पूर्व हादसे के बाद जाम लगाने के मामले में शुक्रवार को 70 अज्ञात महिला पुरुष सहित 95 लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।

बुधवार सुबह करीब चार बजे धोबियो वाली मिलक निवासी प्रशांत (25) को डंपर ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में प्रशांत घायल हो गया था। प्रशांत के चाचा सोमपाल की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। लोगों ने दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया था। एसआई प्रदीप कुमार की तहरीर पर ब्रजेश, विक्रम, मुकुट सिंह, अर्जुन, विकास, मंदीप, राजवीर, रवि, ओमप्रकाश नरेंद्र, राकेश विक्रम आदि 40 अज्ञात पुरुष और 30 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आरोप है कि हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए ले जा रही एंबुलेंस को रोक कर जाम लगा दिया गया। सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को समस्याएं झेलनी पड़ीं। पुलिस कर्मियों से अभद्रता की गई। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जाम लगाने वालों के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है।

   

सम्बंधित खबर