कैट ने पश्चिम बंगाल में व्यापार और उद्योग को लेकर मंत्री अग्निमित्रा पाल से की मुलाकात

कोलकाता, 04 जुलाई (हि. स.)। कनफेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में व्यापार, उद्योग और निवेश की संभावनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। जिसमें पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगर निकाय मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल से भी शामिल हुईं।

सूत्रों के अनुसार, कैट प्रतिनिधियों ने राज्य के मौजूदा औद्योगिक परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े प्रतिनिधि ने राज्य में आर्थिक विकास को गति देने, नए निवेश आकर्षित करने तथा उद्योग-अनुकूल वातावरण को और मजबूत बनाने के संबंध में अपने सुझाव मंत्री के समक्ष रखे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में निवेश बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए सरकार, उद्योग जगत और निवेशकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने प्रतिनिधि मंडल के सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और राज्य में व्यापार एवं उद्योग के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में पश्चिम बंगाल की दीर्घकालिक आर्थिक समृद्धि, औद्योगिक विस्तार तथा निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

बैठक की जानकारी संबंधित जानकारी देते हुए कैट के नेशनल एक्सक्यूटिव चेयरमैन सुभाष अग्रवाल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साझा करते हुए मंत्री अग्निमित्रा पाल का समय देने और सुझावों पर चर्चा करने के लिए आभार व्यक्त किया। हालांकि, बैठक के दौरान किसी नई सरकारी योजना, निवेश परियोजना या आधिकारिक घोषणा की जानकारी साझा नहीं की गई।

---------------

   

सम्बंधित खबर