छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में साय सरकार ने की नामांकित पार्षदों की नियुक्तियां

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्तियों की आधिकारिक सूचीछत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्तियों की आधिकारिक सूचीछत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्तियों की आधिकारिक सूचीछत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्तियों की आधिकारिक सूचीछत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्तियों की आधिकारिक सूचीछत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्तियों की आधिकारिक सूची

रायपुर, 25 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नगरीय निकायों में एल्डरमैन (नामांकित पार्षदों) की बहुप्रतीक्षित नियुक्तियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस आदेश के तहत रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में बड़े पैमाने पर एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। रायपुर नगर निगम में हुई इन नियुक्तियों में राजनीतिक समीकरणों का पूरा ध्यान रखा गया है, जिसमें पूर्व महापौर के करीबियों को भी जगह मिली है।

रायपुर नगर निगम के लिए कुल 11 नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है।राजनीतिक हलकों में चल रही चर्चाओं के अनुसार, संगठन में संतुलन साधने के लिए रायपुर के पूर्व महापौर (प्रमोद दुबे/एजाज ढेबर) और वर्तमान वरिष्ठ नेताओं के समर्थकों व करीबियों को इस सूची में प्रमुखता से शामिल कर उपकृत किया गया है।

नियुक्त किए गए एल्डरमैन नगरीय निकायों के सामान्य कामकाज और बैठकों में हिस्सा ले सकेंगे, हालांकि नियमों के मुताबिक उन्हें परिषद के निर्णयों में मतदान का अधिकार नहीं होता है।

जारी सूची के तहत रायपुर नगर निगम में 11 एल्डरमैनों की नियुक्ति की गई। इसके अलावा राज्य की विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। लंबे इंतजार और प्रशासनिक खींचतान के बाद, प्रदेश के सभी संभागों (रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा) के नगरीय निकायों के रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार ने एक साथ 200 से अधिक नियुक्तियों का यह बड़ा फैसला लिया है।

------------

   

सम्बंधित खबर