डॉ. हेडगेवार की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुवाहाटी, 21 जून (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक और महान क्रांतिकारी डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा— राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं महान क्रांतिकारी डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन। राष्ट्र को समर्पित उनके विचार आज भी संघ की चेतना और करोड़ों स्वयंसेवकों की प्रेरणा हैं।

मुख्यमंत्री के इस श्रद्धांजलि संदेश को व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने हेडगेवार जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके विचारों की प्रासंगिकता को रेखांकित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर