मुख्यमंत्री ने सीएम डैशबोर्ड पर रथयात्रा का नगर भ्रमण देखा और रियल टाइम मॉनिटरिंग की

સી.એમ. ડેશ બોર્ડસી.એમ. ડેશ બોર્ડ

गांधीनगर, 27 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सीएम डैशबोर्ड की वीडियो वॉल पर अहमदाबाद की 148वीं जगन्नाथ रथयात्रा के अहमदाबाद शहर में भ्रमण और रथयात्रा के संचालन का सीधा प्रसारण देखा और रथयात्रा की रियल टाइम मॉनिटरिंग की।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने सुबह जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा को पहिंद विधि कर प्रस्थान कराया था। इसके बाद वे मुख्यमंत्री निवास स्थान पहुंचकर दोपहर में वीडियो वॉल पर इस रथयात्रा रूट का निरीक्षण, रथ की लोकेशन, पुलिस द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और ड्रोन तकनीक के उपयोग से की जा रही रथयात्रा की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की बारीक जानकारी हासिल की।

मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव पंकज जोशी, अपर मुख्य सचिव एम. के. दास, पुलिस महानिदेशक विकास सहाय सहित पुलिस, महानगर पालिका और आईटीसी टीम के अधिकारी भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / Abhishek Barad

   

सम्बंधित खबर