गुजरात विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष शंभूजी ठाकोर का निधन

गांधीनगर, 5 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गुजरात विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष शंभूजी ठाकोर का शनिवार को निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे।

शंभुजी ठाकोर वर्ष 2007, 2012 और 2017 में गांधीनगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा ने शंभूजी की उम्र को देखते हुए टिकट नहीं दिया था। भाजपा ने इस सीट पर अल्पेश ठाकोर को उम्मीदवार बनाया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिनोद पाण्डेय

   

सम्बंधित खबर