उप्र चुनाव में सामाजिक न्याय, बेरोजगारी होंगे कांग्रेस के मुख्य मुद्दे, सपा के साथ सम्मानजनक सीट बंटवारा होगा : राजेन्द्र पाल गौतम

प्रशांत शेखर मिश्र

नई दिल्ली, 06 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सामाजिक न्याय, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, दलित उत्पीड़न, शिक्षा और छात्र हितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। पार्टी प्रदेश के सभी 75 जिलों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी है और जल्द ही गांव-गांव तक कांग्रेस की सक्रिय मौजूदगी दिखाई देगी।

   

सम्बंधित खबर