मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में 15 नवंबर से धान खरीद का प्रस्‍ताव हुआ पार‍ित

रायपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में इस बार दिवाली के बाद धान की खरीद की जाएगी। साेमवार काे आयाेजित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में 15 नवंबर से धान खरीद के साथ इस बार 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का प्रस्ताव पारित हुआ है। इन प्रस्तावों को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा।

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक खत्म होने के बाद समिति के अध्यक्ष मंत्री दयाल दास बघेल ने मीडिया से चर्चा में बताया कि 31 सौ रुपए के भाव से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के साथ, सभी धान खरीद केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन से खरीदने का निर्णय लिया गया है। धान खरीद के लिए 30 हजार गठान बरदाने की खरीद होगी। बैठक में मंत्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल के अलावा तमाम संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर