अवैध शराब के विरूद्ध अभियान जारी : बांसवाड़ा एवं कुशलगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई
- DSS Admin
- May 20, 2026
जयपुर, 20 मई (हि.स.)। प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वाॅश नंष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए।
बांसवाड़ा एवं कुशलगढ़ क्षेत्र में आबकारी निरोधक दल ने अवैध मदिरा पर कार्रवाई करते हुए 2 हजार वाॅश एवं 2 भट्टियां नष्ट की। मौके से 41 बोतल अवैध हथकड़ मदिरा बरामद कर 4 अभियोग दर्ज किए। प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
---------------

