ड्राईफू्रटस के लिए ऑनलाइन सात सौ रूपए डाले : महिने भर से नहीं मिला पैकेट, केस दर्ज कराया
- DSS Admin
- May 22, 2026
जोधपुर, 22 मई (हि.स.) शहर के शास्त्रीनगर एच सेक्टर में रहने वाले युवक ने महिने भर पहले ड्राईफ्रूटस के लिए पार्सल बुक कराया था। विक्रेता ने क्यू आर कोड भेज कर पेमेंट ले लिया। मगर आज तक उसे पार्सल नहीं मिल पाया। पीडि़त ने अब शास्त्रीनगर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है।
थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि सेक्टर एच- 31 निवासी सुनील कुमार पारिक पुत्र वासुदेव की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसने 15 अपे्रल को श्रीराम ड्राईफ्रूटस नाम की एक कंपनी को ड्राईफ्रूटस के लिए एप्लाई किया था। तब विक्रेता एडवांस पेमेंट के लिए क्यूआर कोड भेजा था। इस पर उसने सात सौ रूपए ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। मगर काफी दिनों तक उसका पार्सल नहीं पहुंचा। उसके द्वारा 22 अपे्रल को शास्त्रीनगर थाने में शिकायत दी थी। अब उसकी तरफ से केस दर्ज कराया गया है। थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि क्यूआर कोड भेजने वाला राजस्थान के बाहर का कोई हो सकता है। मामले में जांच की जा रही है।

