चंदननगर एसडीओ कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक, स्वास्थ्य सेवा और किसानों की समस्याओं पर चर्चा
- DSS Admin
- May 20, 2026
हुगली, 20 मई (हि. स.)। चंदननगर एसडीओ कार्यालय में बुधवार को चंदननगर महकमे के विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक सेवाओं, स्वास्थ्य व्यवस्था, किसानों की समस्याओं और सहकारी समितियों की भूमिका सहित कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के बाद तारकेश्वर के विधायक संतु पान ने कहा कि चर्चा के दौरान खराब स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठा। उन्होंने बताया कि अस्पतालों को लेकर आम लोगों के कटु अनुभव और विभिन्न शिकायतों को प्रशासन के सामने रखा गया है। प्रशासन की ओर से इन समस्याओं की जमीनी स्तर पर जांच करने का आश्वासन दिया गया है।
बैठक में किसानों की वर्तमान समस्याओं पर भी विशेष चर्चा की गई। इस बात पर जोर दिया गया कि सहकारी समितियां वास्तव में किसानों के साथ खड़ी हों और उन्हें आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराएं।
संतु पान ने कहा कि आम लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना ही जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है।
बैठक में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
---------------

