आठ महिलाओं के साथ छेड़खानी के आरोप में अधेड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फतेहपुर, 11 अगस्त (हि.स.)। जिले में एक व्यक्ति ने आठ महिलाओं के चोरी छिपे अश्लील वीडियो व फ़ोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर छेड़खानी करता रहा। रविवार को शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव की आठ महिलाओं के साथ गांव निवासी फूल कुमार निषाद नामक व्यक्ति ने पहले शौच के लिए जाने वाली महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाया। फिर इन महिलाओं को उनके अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर छेड़खानी करता रहा और आरोपी इन सभी महिलाएं को वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने का दबाव बनाता रहा।

पीड़ित महिलाओं में कुछ विधवा है तो कुछ महिलाओं के पति रोजी-रोटी के लिए गांव से परदेश गए हुए हैं। ये महिलाएं गांव में अपने बच्चों के साथ रहकर मजदूरी कर किसी तरह परिवार का जीविकोपार्जन करती हैं। आराेपी की हरकतों से परेशान इन सभी महिलाओं ने स्थानीय थाने में युवक के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर युवक के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार / मोहित वर्मा

   

सम्बंधित खबर