मुख्यमंत्री साय आज मन की बात कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर 29 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार काे राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे रात 9.20 बजे नई दिल्ली जाएंगे।

मुख्यमंत्री साय पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी रायपुर के राठौर चौक में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे रायपुर सिविल लाईन स्थित सर्किट हाऊस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की आमसभा की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 9.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

   

सम्बंधित खबर