सौतेली मां को उतारा मौत के घाट

कामरूप (असम), 12 अक्टूबर (हि.स.)। कामरूप (ग्रामीण) जिले के बोको के पारुगांव में एक व्यक्ति ने दांव से प्रहार कर अपनी सौतेली मां की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि अरूप राभा (20) नामक युवक ने अपनी सौतेली मां पर दाव से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान सुशिमा राभा (42) के रूप में की गई है। घटना के बाद आरोपित अरूप राभा पुलिस के समक्ष जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि पारिवारिक कल की वजह से अरूप ने अपनी सौतेली मां की हत्या की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की एक टीम ने मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस संबंध में हत्या का एक प्राथमिकी दर्ज कर अरूप से सघन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

   

सम्बंधित खबर