मुख्यमंत्री साय कोरबा पहुंचे, हेलीपैड पर हुआ स्वागत

कोरबा, 10 सितम्बर (हि. स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बुधवार काे कोरबा पहुंचे । इस दाैरान पुलिस लाइन हेलीपैड पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ललित माेदी, जिला कलेक्टर एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गुलाब देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपिस्थत है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय आज मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक लेगें। जहां अनुसूचित जनजाति वर्ग के सामाजिक-आर्थिक विकास मुद्दों पर समीक्षा और जमीनी क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश के सभी 14 मंत्री, कलेक्टर और विधायक शामिल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

   

सम्बंधित खबर