नेपाल से तस्करी कर लाए गए 288 किलो चाइनीज सेव बरामद

अररिया 03 जुलाई(हि.स.)। एसएसबी 56वीं वाहिनी की एफ समवाय जोगबनी की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाए गए 288 किलो चाइनीज सेव को बरामद किया।

एसएसबी ने यह कार्रवाई जोगबनी रेलवे स्टेशन में सीमा स्तंभ संख्या 180 के नजदीक भारत की तरफ लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर की।

चाइनीज सेव के कार्टन को नेपाल से तस्करी कर भारत लाया गया था।

एसएसबी की इस कार्रवाई में जोगबनी रेल थाना पुलिस भी साथ रहे।

आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद जब्त सेव के फारबिसगंज कस्टम विभाग के कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया।

   

सम्बंधित खबर