दिल्ली चुनाव पर बोली पूर्व सांसद प्रिया दत्त, कांग्रेस की हालत देखकर होता है दुख
- Admin Admin
- Feb 08, 2025
![](/Content/PostImages/3f3068184bbc31841aa5cc6221b80af5_38115828.jpg)
फिरोजाबाद, 8 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस की पूर्व सांसद और सिने स्टार संजय दत्त की बहिन प्रिया दत्त ने दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की हार पर कहा कि कांग्रेस की वर्तमान में जो स्थिति है उसे देखकर काफी दुख होता है। कांग्रेस का समय अभी ठीक नहीं है।
मुबंई की पूर्व सांसद व नर्गिस फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रिया दत्त ने शनिवार को शिकोहाबाद स्थित एक गेस्ट हाउस में स्काई रिच फाउंडेशन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह अपनी संस्था में स्वतंत्र होकर काम कर रही है। जिसमें कोई दबाव नहीं है। उनका फाउडेशन गरीबों की सेवा के लिए समर्पित होगा। वह काफी समय से एक दूसरे से परिचित रहे। नर्गिस फाउडेशन महिलाओं, गरीब बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए समर्पित है। 1991 में फ़िल्म अदाकारा नर्गिस की कैंसर रोग से मौत के बाद 33 वर्ष पहले नर्गिस फाउंडेशन की शुरुआत की थी। फाउंडेशन के अस्पताल में कई प्रदेशों से लोग इलाज कराने आते हैं। वह गरीब युवाओं की शिक्षा, गरीब महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य पर काम कर रही हैं। उनकी संस्था कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए पढ़ाई करने वाले गरीब बच्चों को आगे बढाने में मदद कर रहे हैं। अगर 10 बच्चों की जिंदगी बदलाव लाने में सफलता मिलती है तो फाउंडेशन अपने उद्देश्य में सफल हो जाता है।इस मौके पर रिच स्काई फाउंडेशन की अध्यक्ष तनु यादव, सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव, शिवम यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़