हरियाणा में मिली जीत पर बलिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बलिया, 8 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जिले में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जश्न मनाया। बेजेपी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। जीत का जश्न मना रहे भाजपा के जिलामंत्री अरुण सिंह बंटू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा में लगातार तीसरी बार भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है। भारत को समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन हुआ था। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की और भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भाजपा ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग ग्ठबंधान सरकार के दौरान रखी। आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है। इस अवसर पर आलोक सिंह मोनू, गणेश गुप्ता, राणा कुणाल सिंह, मिथिलेश सिंह, सभासद प्रेरक गुप्ता, अमित सिंह, अभिषेक गुप्ता सेतु, छोटू उपाध्याय, अभिषेक पांडे, आशीष शर्मा, अंशु गुप्ता, आयुष पांडे, अभय वर्मा तथा आशीष शाह आदि थे।

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी

   

सम्बंधित खबर