
मुंबई,19मार्च ( हि. स.) । ठाणे जिला सिविल हॉस्पिटल की नई इमारत का शुभारंभ जून में होने की संभावना है। ठाणे जिला सिविल अस्पताल के सर्जन डॉ कैलाश पवार ने आज यह बताया कि ठाणे के सिविल अस्पताल की नई इमारत में सभी आधुनिक मशीनों से लैस होंगी जिसमे सीटी स्कैन,एम आर आई,पेट स्कैन,आदि सभी सुविधाएं होंगी।उल्लेखनीय है कि ठाणे सिविल अस्पताल की नई इमारत वर्तमान में फिर से बनाई जा रही है इसलिए ठाणे जिला सिविल अस्पताल को फिलहाल ठाणे के वागले इस्टेट में लालबहादुर शास्त्री मार्ग पर स्थित राज्य के मानसिक चिकित्सा अस्पताल परिसर में स्थानांतर किया गया है।आज इस मौके पर जिला सिविल अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक डॉ पवार ने बताया कि निर्मित को जा रही नई इमारत का लगभग 75प्रतिशत कम पूरा हो चुका है।सुविधाओं की दृष्टि से यह राज्य का सबसे बेहतर सिविल अस्पताल हो सकता है।इसमें 500 बेड सामान्य मरीजों के लिए उपलब्ध होंगे।इस तरह सभी श्रेणियों में कुल 900बेड तक यहां उपलब्ध कराए जा सकते हैं।ठाणे जिला सिविल अस्पताल में निर्माण के बाद लगभग 100चिकित्सक अपने सेवा देंगे। इसके अलावा अस्पताल का 1500स्वास्थ्य कर्मियों का यहां स्टाफ होगा।इसमें कैंसर के मरीजों को केमो थेरेपी के साथ साथ महिलाओं के लिए मैमोग्राफी पुरुषों के लिए प्रोस्टेट ब्लड टेस्ट ,पेट स्कैन को भी सुविधा के साथ विशाल आपरेशन थियेटर भी होंगे ।इसके अलावा अस्पताल में मरीजों के लिए विशेष रूम भी तैयार हो रहे हैं।बताया जाता है कि ठाणे जिला सिविल अस्पताल की नई इमारत का कार्य पिछले दो साल से चल रहा है। तत्कालीन मुख्य मंत्री और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पहल पर ठाणे में राष्ट्रीय स्तर पर सिविल अस्पताल की इमारत का निर्माण किया जा रहा है।इस परिसर में सात सात मंजिल की तीन भव्य इमारतों का निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा