इतिहास के पन्नों में 03 फरवरीः पनीर के रूप में स्वाद के सफर की एक शुरुआत
- Admin Admin
- Feb 02, 2025
भारत के शाकाहारी व्यंजनों की बात हो तो उसमें सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरता है, प्रोटीन से भरपूर-पनीर। बटर पनीर, मटर पनीर, पालक पनीर, कराही पनीर, पनीर टिक्का... पनीर से बनने वाले व्यंजनों की फेहरिस्त लंबी है। स्वाद से भरा पनीर कब अस्तित्व में आया, इसका ज्ञात इतिहास नहीं है लेकिन पनीर के औद्योगिक उत्पादन के लिए पहली फैक्ट्री 03 फरवरी 1815 को स्विटजरलैंड में खोली गई थी। स्विटरलैंड पनीर, चीज़ और चॉकलेट्स के लिए आज भी दुनिया भर में मशहूर है। स्वाद के साथ-साथ इसे कई दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है और कच्चा या पका कर, दोनों तरीके से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। हालाँकि, बड़े पैमाने पर पनीर के उत्पादन में असली सफलता अमेरिका में मिली। न्यूयॉर्क के एक डेयरी किसान जेसी विलियम्स ने असेंबली-लाइन में पनीर बनाना शुरू किया। जिसके बाद एक दशक के भीतर सैकड़ों डेयरी एसोसिएशन अस्तित्व में आ गए। अब तो यह इतना लोकप्रिय खाद्य पदार्थ है कि 6 फरवरी को विश्व पनीर दिवस मनाया जाता है।
अन्य अहम घटनाएंः
1760- सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को बुरी तरह हराया।
1815- विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया।
1916- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत।
1925- भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुम्बई से कुर्ला के बीच शुरू।
1934- पहली बार हवाई जहाजों से पार्सल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। इसे शुरू करने वाले कंपनी को आज लुफ्थांसा के नाम से जाना जाता है।
1942- जावा पर पहला जापानी हवाई हमला हुआ।
1945- रूस द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने पर सहमत हुआ।
1954- इलाहाबाद कुम्भ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक की मौत।
1970- भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।
1972- जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
1988- पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल।
1999- भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार हुआ।
-विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यू.ई.एफ़) की 29वीं वाषिक बैठक का दावोस (स्विटजरलैंड) में समापन।
2003- भारत ने उज़्बेकिस्तान के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
2005- भारतीय मूल के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधी सभा में लाये गये विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।
2006- मिस्र का जहाज़ अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा।
2007- चीन ने मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
-इराक की राजधानी बगदाद के एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 135 लोगों की मौत।
2008 -कवि गुरु रविन्द्रनाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार बांग्लादेश में होने के संकेत मिले।
-ईरान के तटीय क्षेत्रों में भारतीय कंपनी की 11 खरब क्यूबिक फीट गैस का भंडार मिला।
2009-ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग़रीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया।
-फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी।
2012- सात भारतीय अमेरिकी 'इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च' की 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में स्थान हासिल करने में कामयाब रहे हैं। अमेरिका में यह हाईस्कूल छात्रों के लिए विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धा होती है।
2017- चेन्नई पोर्ट में दो तेल के जहाजों की टक्कर से बड़े पैमाने पर तेल का फैलाव, राहत कार्य जारी।
2018- भारत चौथी बार बना अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता।
जन्म
1816- राम सिंह- 'नामधारी संप्रदाय' के संस्थापक।
1909- सुहासिनी गांगुली - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं।
1929- पृथ्वीराज सिंह ओबरॉय - ‘ओबेरॉय होटल समूह’ के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी।
1938- वहीदा रहमान- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री हैं।
1952- दीप्ति नवल- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं।
1958- रीमा लागू - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री थीं।
1964- रघुराम राजन- भारतीय रिज़र्व बैंक के 23वें गवर्नर।
1983– सिलंबरसन राजेन्द्र- तमिल फिल्म अभिनेता।
1996- दुती चन्द - भारत की अंतरराष्ट्रीय व्यक्तिगत स्प्रिंट और वर्तमान राष्ट्रीय 100 मीटर इवेंट की महिला खिलाड़ी हैं।
निधन
1969- सी. एन. अन्नादुराई - तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1979 - राधाकृष्ण- हिन्दी के यशस्वी कहानीकार।
1983- मोहम्मद अलीमुद्दीन- मणिपुर के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे।
2000- अल्ला रक्खा ख़ाँ- सुविख्यात तबला वादक, भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादक।
2007- देवीदास ठाकुर- भारतीय राजनीतिज्ञ तथा असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
2016- बलराम जाखड़- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे।
2018- हुकुम सिंह- राजनीतिज्ञ तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश