
आ रही हिमाचल से पुकार,है उदधि गरजता बार-बार, प्राची, पश्चिम, भू, नभ अपार, सब पूछ रहे हैं दिग्-दिगंत, वीरों का कैसा हो वसंत?-राष्ट्रीय चेतना की सजग कवयित्री और स्वाधीनता संग्राम में जेल की यातनाएँ सहने वाली कवयित्री एवं लेखिका सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म 16 अगस्त 1904 को प्रयागराज के निकट निहालपुर गांव में हुआ था। बाल्यकाल से ही कविताएं रचने में कुशलता हासिल करने वाली सुभद्रा कुमारी चौहान की रचनाएं राष्ट्रीयता की भावना से परिपूर्ण हैं। 1921 में गांधीजी के आह्वान पर असहयोग आंदोलन में हिस्सा लेने वाली वे प्रथम महिला आंदोलनकारी थीं। वे दो बार जेल गईं। उनके संपूर्ण लेखन में स्वाधीनता संग्राम के दौरान किए गए संघर्ष मुखरता से अभिव्यक्त होते हैं। 15 फरवरी 1948 को कार दुर्घटना में इस महान कवयित्री का असामयिक निधन हो गया। उनकी प्रमुख कृतियों में बिखरे मोती (1932), उन्मादिनी (1934), सीधे-साधे चित्र (1947), मुकुल, त्रिधारा शामिल हैं। बाल साहित्य में झांसी की रानी, कदंब का पेड़ काफी लोकप्रिय है- यह कदंब का पेड़ अगर माँ होता यमुना तीरे। मैं भी उस पर बैठ कन्हैया बनता धीरे-धीरे॥
अन्य अहम घटनाएंः
1564 - महान् खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म।
1677 - इंग्लैंड के नरेश चार्ल्स द्वितीय ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से गठबंधन किया।
1763 - प्रसिया और आस्ट्रेलिया के बीच शांति संधि।
1764 - अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना।
1798 - फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया।
1806 - फ़्रैंको,प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।
1890 - अमेरिकी युद्धपोत मेने हवाना बंदरगाह पर विस्फोट से उड़ा दिया गया।
1906 - ब्रिटेन की लेबर पार्टी का गठन।
1909 - एकापुल्को मैक्सिको में फ़्लोरेंस सिनेमागृह में आग से 250 लोगों की मृत्यु।
1926 - अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरुआत।
1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध में सिंगापुर का पतन हुआ व जापानी बलों द्वारा एक हमले के बाद,ब्रिटिश जनरल आर्थर पेरसिवल ने समर्पण कर दिया। लगभग 80,000 भारतीय, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक युद्धबंदी हो गये।
1944 - ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बर्लिन पर बमबारी की।
1961 - बेल्जियम में बोइंग 707 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 73 लोगों की मौत।
1962 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1965 - मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
1967 - भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।
1976 - मध्य प्रदेश के भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई।
1970 - इजराइली पाइप लाइन का उद्घाटन हुआ।
1982 - श्रीलंका द्वारा राजधानी का कोलम्बो से जनवर्धनपुर को स्थानांतरण।
1988 - आस्ट्रिया के प्रधानमंत्री कुर्त बाल्दीहीम ने नाजी अतीत का आरोप ठुकराते हुए इस्तीफ़ा देने से इनकार कर दिया।
1989 - सोवियत संघ की आख़िरी सैनिक टुकड़ी अफ़ग़ानिस्तान से वापस।
1991 - ईराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की।
1995 - ताइवान के रात्रि क्लब में आग लगने से 67 लोग मारे गए।
1999 - परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
2000 - प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बीआर चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
2001 - इजराइल में हिंसा,अल सल्वाडोर में भूकम्प से मरने वाले लोगों की संख्या 300 तक पहुँची,इजराइल ने पश्चिमी तट पर गाजा पट्टी सील की,भारत का रूस से टी-90 टैंकों की ख़रीद का समझौता।
2002 - मुशर्रफ़ ने भारतीय संसद पर हमले को आतंकवादी हमला मानने से इनकार किया, अफ़ग़ानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला।
2003 - एरियन 4 राकेट से दूरसंचार उपग्रह 'इंटलसैट' अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
-इराक युद्ध के ख़िलाफ़ विश्व के 600 शहरों में लाखों लोग सड़कों पर लामबद्ध हुए।
2005 - ईरान की राजधानी तेहरान में नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु।
-लोकप्रिय इंटरनेट साइट यूट्यूब, जिस पर वीडियो देखा और साझा किया जा सकता है,संयुक्त राज्य अमेरिका में लांच किया गया।
2006 - पाकिस्तान की कैबिनेट ने दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता (साफ़्टा) स्वीकार किया।
2007 - बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भ्रष्ट व्यक्तियों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया।
2008 - हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
2009 - सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनियों ने विमान ईधन (एटीएफ) की क़ीमतों में 3.7% की कमी की।
2010 - केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम के ऑपरेशन ग्रीनहंट शुरू करने के छह दिनों के अंदर सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर ज़िला स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर राज्य में माओवादी निरोधक अभियान में शामिल ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफ़आर) के 24 जवानों की हत्या कर दी।
2012 - मध्य अमेरिकी देश होंडुरास स्थित कोमायागुआ जेल में भीषण आग में 358 लोगों की मौत।
2017 - इसरो ने एक साथ रिकार्ड 104 सैटेलाइट लॉन्च करके इतिहास रचा।
जन्म
1952 - हरदीप सिंह पुरी - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और केंद्रीय मंत्री।
1949 - नामदेव ढसाल - मराठी कवि, लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता थे।
1924 - के.जी. सुब्रह्मण्यम - भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार थे।
1872 - विलियम मैल्कम हेली -उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1921 - राधाकृष्ण चौधरी- इतिहासकार व लेखक।
1939 - सी. राधाकृष्णन - भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा मलयालम भाषा के लेखक हैं।
1947 - रणधीर कपूर - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं।
1946 - हरीश भिमानी - लेखक, प्रस्तोता व समाचार वाचक।
1984 - मीरा जैस्मिन- भारतीय अभिनेत्री।
1949 - राधावल्लभ त्रिपाठी - संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार।
1922 - नरेश मेहता- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के यशस्वी कवि।
1921 - राधा कृष्ण चौधरी - बिहार के प्रसिद्ध लेखकों में से एक।
1905 - भगवान सहाय - भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के दूसरे राज्यपाल थे।
निधन
2024 - कविता चौधरी - जानी-मानी टीवी अभिनेत्री, लेखिका और निर्माता-निर्देशक थीं।
2022 - संध्या मुखर्जी - हिंदी और बांग्ला की पार्श्वगायिका थीं।
2015 - मृणालिनी मुखर्जी - भारतीय मूर्तिकार थीं।
1989 - सीता देवी (महारानी) - बड़ौदा की महारानी थीं।
1983 - उज्जवल सिंह - पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता थे।
1869 - मिर्ज़ा ग़ालिब - सुप्रसिद्ध शायर।
1948 - सुभद्रा कुमारी चौहान- प्रसिद्ध कवयित्री।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश