इतिहास के पन्नों में 16 अक्टूबरः हजारों लोगों के सामने जब पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री की हुई हत्या

पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित ईस्ट इंडिया कंपनी बाग में 16 अक्टूबर 1951 को मुस्लिम लीग की सभा थी, जिसमें देश के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली भाषण करने वाले थे। सभा की तैयारियां काफी पहले से चल रही थी। इसके लिए करीब एक लाख लोग पहुंचने वाले थे। जिन्ना की मौत के करीब दो साल बाद लियाकत अली पहली बार कोई बड़ी सभा कर रहे थे। ऐसे में उनकी सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंच के सामने साइड में सीआईडी के लोगों के बैठने की व्यवस्था थी।

लियाकत अली तय समय के कुछ देर बाद मंच पर पहुंचे और अपना भाषण शुरू किया। लियाकत अली के मुंह से अभी केवल तीन शब्द निकले- ”बिरादम ए मिल्लत” ... अचानक दो गोलियां चलीं। इसके बाद तीसरी गोली चली और लोगों ने लियाकत अली को मंच पर गिरते हुए देखा। उनकी सुरक्षा में लगे एक जवान ने जवाबी गोली चलाई और हमलावर को ढेर कर दिया। लियाकत अली खान को गोली मारने वाला शख्स अफगानिस्तान का रहने वाला सईद अकबर था, जो सीआईडी के लिए सुरक्षित जगह पर ही बैठा था। पाकिस्तान में पहली बार हुई किसी राजनेता की हत्या के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। हत्यारे को चूंकि तुरंत मार गिराया गया, जिसके कारण यह पता लगाना असंभव हो गया कि इसके पीछे कौन था।

अन्य अहम घटनाएंः

1905- लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन।

1939- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया।

1951- पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या।

1959- राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना।

1964- चीन ने पहला परमाणु विस्फोट किया।

1968- हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार।

1984- दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार।

1996- ग्वाटेमाला की राजधानी में फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने के कारण मची भगदड़ में 84 लोगों की मौत,180 से अधिक घायल।

1999- अमेरिका ने सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबन्ध लगाया।

2002- 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता सुनीता रानी का डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद पदक छीना गया।

2005- जी-20 देश वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ़ में सुधार के लिए एकमत।

2011- भारतीय मूल के धावक 100 वर्षीय फ़ौजा सिंह ने टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन पूरा कर कीर्तिमान रचते हुए गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया।

2012- सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’का पता चला।

जन्म

2000- संकेत महादेव- भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) खिलाड़ी हैं।

1995- अमित पंघाल- कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 में स्वर्ण जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज़ हैं।

1950- निदुमोलु सुमति- भारत की प्रसिद्ध मृदंग वादक हैं।

1896- सेठ गोविन्द दास- सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार थे।

1940- नरेंद्र चंचल- भारत के प्रसिद्ध गायकों में से एक थे।

1944- लच्छू महाराज - भारत के जाने-माने तबला वादक।

1948- हेमा मालिनी- प्रसिद्ध अभिनेत्री, संसद सदस्य और भरतनाट्यम् नृत्यांगना।

1948- नवीन पटनायक- ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री।

1939- दिगम्बर हांसदा- संथाली भाषा के विद्वान शिक्षाविद और पद्मश्री से सम्मानित।

1995- वेद कृष्णमूर्ति- भारतीय महिला क्रिकेटर।

निधन

1938- प्रभाशंकर पाटनी- गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता थे।

1951- लियाक़त अली ख़ाँ- पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री।

1983- हरीश चंद्र महरोत्रा- भारत के महान भौतिक वैज्ञानिक और गणितज्ञ थे।

1994- गणेश घोष- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)

विश्व खाद्य दिवस

विश्व एनेस्थीसिया दिवस

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

   

सम्बंधित खबर