इतिहास के पन्नों में 20 फरवरीः 40 मिनट का सफर और दिल्ली-लाहौर के बीच दिलों की दूरी कम करने की कोशिश
- Admin Admin
- Feb 19, 2025

20 फरवरी 1999, समय- दोपहर 4 बजे। भारत से लाहौर जा रही बस का करीब 40 मिनट का सफर। इसने दिल की लंबी दूरियों का फसला तय कर लिया। बस में सवार थे-तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, कुलदीप नैयर, देवानंद, कपिलदेव, जावेद अख्तर जैसे विभिन्न क्षेत्रों के 20-25 दिग्गज। वाजपेयी सरकार की अनेक उपलब्धियों में लाहौर बस यात्रा को सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर गिना जाता है। लाहौर बस यात्रा वाजपेयी की समझदारी और साहस की मिसाल मानी जाती है। इस यात्रा का अहम एजेंडा था कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मीजर्स। दूसरे दिन 21 फरवरी को अटल बिहारी वाजपेयी और नवाज शरीफ ने लाहौर वार्ता के द्विपक्षीय मसौदे पर हस्ताक्षर किया। मुख्य मुद्दा था दोनों देशों में जंग नहीं होगी लेकिन इतिहास गवाह है चंद महीने के बाद ही पाकिस्तान ने करगिल का जख्म दिया।
अन्य अहम घटनाएंः
1547 - एडवर्ड षष्ठम का इंग्लैंड के शासक के पद पर वैस्टमिनिस्टर ऐबे में राज्याभिषेक।
1798 - लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया।
1833 - मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे।
1835 - कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।
1846 - अंग्रेजों ने लाहौर पर क़ब्ज़ा किया।
1847 - रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।
1868 - 'अमृत बाज़ार पत्रिका' का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ।
1872 - न्यूयार्क शहर में 'मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स' खुला।
1873 - कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।
1933 - एडॉल्फ़ हिटलर ने चुनाव में नाज़ी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की।
1935 - कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
1940 - इंग्लैंड में दक्षिण अफ़्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की।
1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया।
1947 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने के बारे में घोषणा की।
1962 - जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने।
1965 - नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटो और ज़रूरी डेटा भेजे।
1968 - मुंबई के केईएम अस्पताल के डॉक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया।
1975 - मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।
1976 - मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ।
1982 - कन्हार नदी जल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में समझौता।
1986 - सोवियत संघ द्वारा 'सेल्युत-7' की अपेक्षा अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' (शान्ति) का प्रक्षेपण।
1987 -हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया।
1988 - रियो डी जेनेरियो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए।
1989 - आईआरए द्वारा किये गए एक घमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक घ्वस्त।
1999 -भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की।
-दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ।
2001 -लिथुवानिया के राष्ट्रपति एडमकस भारत पहुँचे, दोनों देशों में तीन समझौते।
2000 - भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया।
2002 - काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे।
2003 - ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये।
2007 - यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत।
2008- अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार बराम ओबामा ने अपनी नौवीं जीत दर्ज की।
2009- भ्रष्टाचार के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश सौमित्र सेन के ख़िलाफ़ महाभियोग चला।
2015 - स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत।
जन्म
1955 - रघुवेंद्र तंवर - भारतीय साहित्यकार हैं।
1946 - पंकज बिष्ट - हिन्दी साहित्य के प्रतिष्ठित पत्रकार, कहानीकार, उपन्यासकार व समालोचक है।
1945 - अनु कपूर- फिल्म अभिनेता।
1947 - जयन्त कुमार मलैया - मप्र के भाजपा नेता।
1976 - रोहन गावास्कर- क्रिकेटर।
1988 - जिया ख़ान- फिल्म अभिनेत्री।
1936 - जरनैल सिंह - फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।
1935 - एन. जनार्दन रेड्डी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
1932 - के. वी. सुबन्ना- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार।
1932 - भबेन्द्र नाथ सैकिया - भारतीय उपन्यासकार, लघु कथा लेखक तथा फ़िल्म निर्देशक थे।
1921 - राव वीरेन्द्र सिंह - हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
1909 - अजय घोष - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे।
निधन
2024 - अमीन सयानी - 'आवाज़ के जादूगर' और रेडियो के इतिहास में पहले जॉकी थे।
2001- इंद्रजीत गुप्त- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे।
1985 - भवानी प्रसाद मिश्र - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक।
1972 - शिवनारायण श्रीवास्तव- हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार।
1950 - शरत चन्द्र बोस - स्वतन्त्रता सेनानी।
1934 - स्वामी शिवानन्द - रामकृष्ण मिशन के दूसरे संघाध्यक्ष थे।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
अरुणाचल प्रदेश दिवस।
मिजोरम दिवस।
विश्व सामाजिक न्याय दिवस
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश